14 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायिक अधिकारीगण के साथ हुई समीक्षा बैठक
हापुड,सूवि(ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 09.09.2024 को माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, हापुड़ डॉ0रीमा बंसल की देखरेख में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ डा०ब्रहमपाल सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री मलखान सिंह द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु चिन्हित वादों में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व अधिक से अधिक वादों मे नोटिस/सम्मन जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अपर जिला जज प्रथम श्री विपिन कुमार द्वितीय, अपर जिला जज (एस.सी/एस.टी) एक्ट हापुड़, श्री हनी गोयल, अपर जिला जज (स्पेशल पोक्सो) हापुड़, श्री उमाकान्त जिंदल, अपर जिला जज द्वितीय, श्री ग्यानेन्द्र सिंह यादव, अपर जिला जज पोक्सो द्वितीय, डा० रीमा बंसल, अपर जिला जज (एफ.टी.सी) प्रथम, हापुड़ श्री मिताली राव गोविन्द, अपर जिला जज (एफ.टी.सी) द्वितीय, श्री विरेश चन्द्रा,सिविल जज (सी.डि.) द्वितीय, श्री रवि कुमार एवं समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437



























