14 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैंक अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):14 सितम्बर-2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु शुक्रवार 06 सितम्बर 2024 को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता में जनपद के बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, हापुड़ डॉ० रीमा बंसल की देखरेख में डा० ब्रह्मपाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ द्वारा किया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री मलखान सिंह द्वारा सभी बैंक अधिकारियों को बैंको से संबंधित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु अपने स्तर पर प्री-सिटिंग्स करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में श्री राजीव कुमार गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर (केनरा बैंक), हापुड नितिन श्रीवास्तव प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, हापुड़, श्री गजय सिंह शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, हापुड़, नैना सक्सैना, शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, गौरव त्रिपाठी शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, हापुड़, अर्पना वर्मा शाखा प्रबंधक बैंक अॉफ महाराष्ट्रा, हापुड, सौरभ कुमार शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक, हापुड़ सोनू शाखा प्रबंधक यूको बैंक, हापुड़ अनुज कुमार, शाखा प्रबन्धक जिला सहकारी बैंक, हापुड़, अमित कुमार राठौर, शाखा प्रबन्धक, आई.डी.बी.आई. बैंक, हापुड़, अमित कुमार शाखा प्रबंधक प्रथमा यूपी० ग्रामीण बैंक, हापुड़, सीता परवार, मधुर शर्मा शाखा प्रबन्धक बैंक आफ बडौदा आदि उपस्थित रहें।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437



























