
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी गुलशन त्यागी ने बदलते मौसम को देखते हुए खम्भों पर रिफ्लेक्टर लगाने की ठानी है। उनका कहना है कि उनका एक नजदीकी खंबे से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। ऐसे में किसी अन्य के साथ हादसा ना हो वह खम्भों पर रिफ्लेक्टर लगा रहे हैं जिससे रात के समय आने वाले वाहनों को अंधेरे में एक खंभे दिखाई दे। कोहरे में भी रिफ्लेक्टर, वाहन चालक को दूर से नजर आए जिससे कि वह इन खम्भों से उचित दूरी बना कर रखे। गुलशन त्यागी की इस पहल की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
हापुड़ के रहने वाले गुलशन त्यागी ने बताया कि कोहरे के समय अक्सर हादसे होते हैं। खंभे लोगों को नजर नहीं आते। उन्होंने ऐतियातन के तौर पर खम्भों पर रिफ्लेक्टर लगाने शुरू कर दिए हैं जिससे हादसों में कमी लाई जा सके।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216































