👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लखनऊ मेल से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ मेल में एक ईकोनॉमी एसी क्लास के कोच को लगाने का फैसला लिया है जिसका किराया थर्ड एसी से करीब 10% कम होगा। लखनऊ से दिल्ली तक यात्रा करने वाले रेलयात्री लखनऊ मेल में 15 सितंबर से इसका फायदा उठा सकते है। इस ईकोनॉमी एसी क्लास के कोच में सफर करने के लिए यात्री टिकट बुक करा सकते हैं। इस कोच के बाद लखनऊ मेल में फर्स्ट एसी, सैकेण्ड एसी, थर्ड एसी और ईकोनॉमी एसी कोच हो जाएंगे।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996



























