हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसका फीता काटकर उद्घाटन किया और कलाकारों ने यहां अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने श्री गुरुदास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मीनाक्षी रोड से शुरू हुई यह शोभायात्रा पुरानी चुंगी, पक्का बाग, चंडी रोड, गोल मार्केट, बुलंदशहर रोड होते हुए कोटला मेवतियान पहुंची जहां शोभायात्रा ने विश्राम किया। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में विनोद सागर, नरेश भाटी, विनोद जाटव, राजकुमार सागर, प्रदीप जाटव, बीडीओ सिंगम, पोहित सिंह, धर्मदत्त सिंह आदि उपस्थित रहे।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























