देशभक्ति से ओत-प्रोत शोभा यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आर्य समाज हापुड़ का 132वां वार्षिक महासम्मेलन गुरुवार को चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ के साथ शुरु हुआ, जो 13 नवम्बर तक चलेगा। महायज्ञ ब्रहमाचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने सम्पन्न कराया और आर्य बंधुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की।
इस खास मौके पर नगर में राष्ट्र रक्षा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राएं, आर्यबंधु तथा महापुरुषों की झाकियां शामिल थी। शोभा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं देश भक्ति से ओत-प्रोत नारों का उद्घोष करते हुए चल रहे ते।
चार दिवसीय महासम्मेलन के दौरान सुबह के वक्त यज्ञ, भजन एवं प्रवचन होंगे और शाम के वक्त विभिन्न सामायिक विषयों पर सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में विषय विद्धान विचार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आनंद प्रकाश आर्य, सुरेंद्र कबाड़ी, राधारमण आर्य, पुष्पा आर्य, अलका सिंहल, पवन आर्य, प्रतिभा भूषण आदि उपस्थित थे।
































