हादसों को न्योता दे रहा एक ओर झुका खम्भा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में बिजली का एक झुका हुआ खंबा हादसों को न्योता दे रहा है। बिजली का यह खंभा तारों को बैसाखी बनाकर टिका हुआ है। जिम्मेदार है कि उनका जरा भी इस झुके खंबे की ओर ध्यान नहीं है जिससे स्थानीय और राहगीरों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों को कहना है कि जिम्मेदार इस ओर ध्यान दें और जल्द से जल्द इस एक ओर झुके खंबे को दुरुस्त कराएं जिससे होने वाले हादसे से बचा जा सके।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव हरसिंहपुर में बिजली का यह खंबा पिछले कई दिनों से एक ओर झुका हुआ है जिसकी वजह से आसपास मौजूद लोगों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदारों को मामले से अवगत कराया लेकिन कोई उनकी सुद्ध लेने को तैयार नहीं है। हालात यह है कि यह बिजली का खंबा हादसों को दावत दे रहा है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र से शीघ्र इसे दुरुस्त करने की मांग की है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























