हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पास के गांव नवादा के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को डॉ. रेणु देवी राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षिका द्वारा एक नवीन प्रयोग विद्यालय के नहें मुन्नों के साथ किया है जिसका नाम रखा गया”नामों की बगिया”यानि एक बगीचा जिसमें हर बच्चे के नाम से एक पौधा लगाया गया।इस प्रयोग को करते समय एक बात विशेष रही कि ये बच्चे कक्षा 2 के लिए गए।क्योंकि ये बच्चे अभी 4 साल तक विद्यालय में रहेंगे जिसके कारण बच्चे इन पौधों की पूरी देखभाल कर पाएंगे।इससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति लगाव पैदा होगा।
इससे पूर्व भी शिक्षिका अपने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण हेतु अनोखी पहल “इकोब्रिकस निर्माण”व वर्टीकल गार्डन का निर्माण कर चुकी हैं।आज से यह नाम की बगिया की भी शुरुआत की जा चुकी है।विद्यालय को हरा भरा करने की विशेष पहल में उन्होंने अब तक विद्यालय में लगभग 100 से अधिक पौधे लगा चुकी दिए हैं।बच्चे और विद्यालय परिवार इन पौधों की पूरी देखभाल करता है और पौधों का संरक्षण करते हैं।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE

































