
हापुड़ में दिखी भाईचारे की तस्वीर, मुस्लिम समाज ने खेली फूलों की होली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली के अवसर पर हापुड़ के गांव हैदरनगर नंगोला में आपसी सौहार्द और भाईचारे की तस्वीर दिखाई दी जहां मुस्लिम समाज ने एकता का परिचय देते हुए फूलों की होली का आयोजन किया। एकता की खुशबू से माहौल महक उठा। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस दौरान मोहम्मद अयूब सिद्दीकी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। उन्होंने जोर दिया कि आपसी मतभेदों को भूलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाएं। फूलों की यह होली शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने व किराए पर लेने के लिए संपर्क करें: 9760901425, 9084084813
























