
टायर फटने पर डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप, पीछे से आई दूसरी पिकअप टकराकर पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उपेड़ा के पास नए हाईवे पर एक बुलेरो पिकअप का टायर अचानक फट गया। इसी बीच पीछे से आ रही महिंद्रा पिकअप की आगे चल रही बुलेरो पिकअप से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान महिंद्रा पिकअप पलट गई जिसके बाद यातायात व्यवस्था भी अवरुद्ध हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया।
मामला शुक्रवार का है जब बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा के नए हाईवे पर नोएडा से मुरादाबाद की तरफ जा रही पिकअप का टायर अचानक फट गया। इस दौरान अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। तभी पीछे से आई महिंद्रा पिकअप की आगे चल रही बुलेरो पिकअप से भिड़ंत हो गई। महिंद्रा पिकअप को मोदीनगर निवासी अरुण चल रहा था। हादसे के दौरान महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























