
व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, तीन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई मनीष की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि भूषण दत्त को 27 दिसंबर की सुबह गांव का शिब्बू उर्फ शिवकुमार साथ ले गया। दोपहर में शिब्बू, भूषण को मृत अवस्था में ई-रिक्शा में लेकर घर आया। आरोपियों ने बताया कि वह भूषण को भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा गांव के हरेंद्र, संजू के पास ले गया था जहां उसकी तबीयत बिगड़ी जिसे हापुड़ के अस्पताल में ले गए लेकिन चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर शिब्बू, हरेंद्र व संजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786

























