कच्चे मकान की छत व दीवार का कुछ हिस्सा गिरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में एक कच्चे मकान की दीवार और छत का कुछ हिस्सा बारिश के कारण गिर गया जिसकी वजह से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है जिन्होंने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
सुभाष पुत्र प्रकाश सिंह निवासी सपनावत का रामकरण की चक्की के पास राम मंदिर के बराबर में कच्चा मकान है। पिछले कुछ दिनों से जनपद हापुड़ में हुई बारिश के कारण कच्चे मकान की छत और दीवार कमजोर पड़ने लगी जिसकी वजह से बुधवार की रात को मकान की छत और दीवार का कुछ हिस्सा नीचे आ गिरा। गनीमत रही की किसी को चोट नहीं आई। जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्रित हुए और परिजनों का हाल जाना। परिजन आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है जिन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की है।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166



























