👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की प्रीत विहार फेस-2 कालोनी में आए दिन सांप निकलने से लोगों मे रोष व्याप्त है। लोगों को आशंका है कि किसी दिन ये सांप किसी को अपना शिकार न बना लें।
शनिवार की सुबह कालोनी में सांपों का एक जोड़ा अठखेलियां करते हुए देख कर हड़कंप मच गया। सांपों की यह जोड़ी घास में छिपती तो कभी नाले में पहुंच जाती। दौ नौजवानों ने हिम्मत कर सांपों को पकड़ा और दूर जंगल में छोड़ आए। नागरिकों ने एचपीडीए से कालोनी में सफाई अभियान चलाने की मांग की है ताकि सर्पों का भय खत्म हो सके।




























