👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक रहस्यमयी सुरंग मिलने से लोगों में खलबली मची हुई है। मामला बहादुरगढ़ क्षेत्र के लुहारी का है जहां एक घर में करीब 25 से 30 फीट गहरी सुरंग मिली है। सुरंग मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर कई ग्रामीण सुरंग को देखने के लिए इकट्ठा हो गए हैं। यह सुरंग कब बनी, किस लिए इसे बनाया गया और यह सुरंग आखिर निकलती कहां हैं? इन सभी पर अभी प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996

































