हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा के साथ गांव के ही रहने वाले मनचले ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपी की शिकायत के लिए जब परिजनों को फोन किया तो उन्होंने गुस्सा होकर पीड़िता का फोन छीन लिया और फोन तोड़कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव की रहने वाली छात्रा कॉलेज से पढ़कर घर लौट रही थी जिसका आरोप है कि गांव का रहने वाला गौरव पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा है और अभद्रता करता है। मंगलवार को जब छात्रा बस अड्डे के पास पहुंची तो आरोपी ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683


रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























