
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित आर्य नगर के बाहर रविवार की रात दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि करीब आधा घंटा तक तक हंगामा होता रहा। इस दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार मामला बीती रात का है। कोतवाली से एक मिनट की दूरी पर आर्य नगर के बाहर करीब 8.45 बजे दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। गढ़ रोड पर खूब हंगामा हुआ। सड़क पर जमकर बवाल हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।























