
नाबालिग को शराब पिलाकर किया कुकर्म, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में नाबालिग के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मामला 18 सितंबर की रात का है जब पीड़ित को रमन नाम के व्यक्ति ने फोन कर पन्नापुरी स्थित एक स्कूल के पास बुलाया। वहां पर यश, भारत और संतोष पहले से ही मौजूद थे। आरोपियों ने पीड़ित को शराब पिलाई उसके साथ मौका देखकर कुकर्म किया। आरोपियों ने पीड़ित की वीडियो भी बना ली।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838






























