
नाबालिग छात्र लापता, मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नौरंगपुरी पबला रोड से 16 वर्षीय नाबालिक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्र के पिता ने बताया कि 24 जनवरी की दोपहर करीब 1:00 बजे उनका बेटा किसी को बताए बिना घर से बाहर चला गया। देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाशा तो कोई सुराग हाथ नहीं लगा। छात्र का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706























