
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में किसानों की पंचायत का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व यूनियन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) एकलव्य सिंह सहारा ने किया। पंचायत के अध्यक्ष – प्रदेश सचिव उदयवीर मुख्य और मंच के संचालक शेखर चौधरी रहे। किसानों की समस्याओं से जुड़ा आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
प्रमुख माँगें:
1. किसान हेल्पडेस्क की स्थापना – मंडी परिसर में स्थायी हेल्पडेस्क स्थापित कर किसानों को “6R मॉडल” की जानकारी दी जाए।
2. आड़त प्रथा पर रोक – मंडी में अवैध आड़त वसूली बंद की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो।
3. गलत तोल पर नियंत्रण – तोल कांटों की नियमित जांच, टोल-फ्री शिकायत नंबर, और किसान द्वारा दिए गए फीडबैक बॉक्स को सक्रिय किया जाए।
4. सरकारी मक्का क्रय केंद्र की स्थापना – किसानों को उचित मूल्य देने के लिए जनपद में मक्का खरीद केंद्र खोला जाए जिससे फसल विविधिकरण को भी बढ़ावा मिले।
5. डीएपी की आपूर्ति – डीएपी की शीघ्र रैकिंग कराई जाए क्योंकि किसान टीएसपी से असंतुष्ट हैं।
6. मंडी में मूलभूत सुविधाओं का सुधार – पेयजल, शौचालय, और सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और कर्मचारियों को लिखित निर्देशित किया जाए।
7. रात्रिकालीन ड्रोन गतिविधियों पर रोक – ग्रामीण इलाकों में रात के समय संदिग्ध ड्रोन उड़ानों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं जो एक बड़ी चिंता की विषय हैं। पुलिस प्रशासन इसमें जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए।
8. ग्राम ग़ज़ालपुर पुल निर्माण कार्य – हाल ही में बाढ़ के कारण टूटे पुल का कार्य जल्द शुरू किया जाए। इससे बिगास, ददयारा, श्यामपुर, पटना, मुरादपुर, जरोठी जैसे गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।
एकलव्य सिंह सहारा ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा: “हमें पिछले धरने की तरह आश्वासन नहीं, लिखित कार्यवाही चाहिए। जिला हमारा हैं और मंडी किसानों की है और हम अपने हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे। अगर किसान, मजदूर या छोटा व्यापारी परेशान होगा तो मेरा वादा हैं प्रशासन सरकारी कर्मचारी चैन से नहीं बैठ सकेगा।”
इस अवसर पर मंडी सचिव नीलिमा गौतम ने किसानों के बीच पहुँचकर आश्वासन दिया कि “कुछ आदेश आज ही जारी कर दिए जाएंगे और अन्य बिंदुओं पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर यथाशीघ्र कार्यवाही की जाएगी, किसानों द्वारा दिया गया फ़ीडबॉक्स लगवा दिया गया हैं।
पंचायत के दौरान मंडल सचिव यशवीर सिंह ने किसानों को भाकियू टिकैत की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिसमें लोकेश प्रधान, पोदन प्रधान, शोकीन प्रधान, शाहरुख प्रधान, भगत राम, विनय बाना, अमित चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, सूर्यवीर सिंह, कालू पावटी, डॉ मतलूब, आज़ाद तोमर, विनोद धालीवाल, सुनील टाइगर, रिंकू त्यागी, मोनू फौजी, जगशरण सैनी, धर्मेंद्र चौधरी, ममता शर्मा एवं समस्त युवा साथ उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























