
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), हापुड़ ने गुरुवार को टी. बी. एवं नार्कोटिक्स दवाओं की खरीद बिक्री एवं भंडारण को लेकर शहर के मुख्य बाज़ार मेडिसिन मार्केट जवाहर गंज, कचहरी रोड़ एवं रेलवे रोड़ के दवा विक्रेताओं (केमिस्टों) की अति आवश्यक बैठक का आयोजन सेठ तुलाराम की धर्मशाला रेलवे रोड़ हापुड़ पर किया गया। जिसमें में टी. बी. और नार्कोटिक्स दवाओं की खरीद और बिक्री को लेकर एक शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बैठक में दवा विक्रेताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया बैठक की अध्यक्षता संजय अग्रवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने की सर्वप्रथम सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि दवा के व्यवसाय में क्षय रोग में काम आने वाली दवाओं के साथ साथ नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री को लेकर सरकार गंभीर है।
कार्यशाला में उपस्थित जिला औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने दवा विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शेड्यूल एच-1 के अंतर्गत आने वाली दवाओं को डॉक्टर के पर्चे पर ही बिक्री करें और उसके रिकॉर्ड को रजिस्टर में नियमित रूप से दर्ज करें। किसी भी स्थिति में कोडीन युक्त सिरप और नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री चिकित्सकीय परामर्श के बाद चिकित्सक का पर्चा दिखाने पर ही बिक्री करें ग्राहक के पास चिकित्सक का पर्चा ना होने अथवा मोबाइल में पर्चा दिखाने पर इन दवाओं की बिक्री बिल्कुल भी ना करें। उन्होंने कहा कि सख्ती से नियम का पालन कराया जाएगा जनपद में किसी भी सूरत में नार्कोटिक्स औषधियों की अवैध बिक्री नहीं होने दी जाएगी। जिसके लिए जिले के केमिस्टों को निरंतर जागरूक किया जाएगा।
महामंत्री विकास गर्ग ने कहा कि शेड्यूल एच-1 में आने वाली नार्कोटिक्स दवाओं को आवश्यकता अनुसार ही कम मात्रा में बिल के साथ ही खरीद कर बिल के साथ ही बिक्री करने की बात पर बल दिया और कहा कि बिक्री की गई दवाओं का रिकॉर्ड नियमित रूप से रजिस्टर में दर्ज करें साथ ही इन दवाओं का अनावश्यक ज्यादा मात्रा में स्टॉक अपने पास ना रखने की सलाह दी उन्होंने कहा कि समाज में फैल रहें नशे को रोकने की जिम्मेदारी भी हम सभी दवा विक्रेताओं की ही हैं। आपकी जरा सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती हैं जागरूक और सजग बने और समाज में एक उत्तम उदाहरण प्रस्तुत करें।
एसोसिएशन नार्कोटिक्स दवाओं को अवैध रूप से बिक्री करने वाले का साथ कभी नहीं देगी और उसके ख़िलाफ़ अभियान चलाएगी।
हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) हापुड़ भारत सरकार के “एक युद्ध-नशे के विरुद्ध” अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विश्वास दिलाती है कि एसोसिएशन देश के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने एवं एक स्वस्थ जिम्मेदार और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
— प्रतिबद्धता—
सुरक्षित दवा – सुरक्षित जीवन
बैठक में साधु सिंह विपिन अग्रवाल प्रवीण त्यागी अरुण गोयल सुशील शर्मा विशाल चुग अरुण सचदेवा ब्रजेश जैन दीपक त्यागी हर्षित गर्ग अजय सोढा गौरव गर्ग अमित शर्मा राजीव डंग संजय अग्रवाल मौ. आमिर अंकुर अग्रवाल चिराग चुग अरुण सचदेवा अश्वनी वर्मा मोहन सेठी मनोज जैन बंटी कुमार मेहराजुद्दीन शैलेंद्र अग्रवाल नवीन जैन शिखर गुप्ता मौ.आरिफ नीरज डाबरा विनीत कुमार राहुल जिंदल विशाल डंग गोपाल अग्रवाल मोहित कुमार हरिओम चुग धर्मेंद्र गोस्वामी बृज किशोर गुप्ता आदि उपस्थित रहें।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






























