
नो एंट्री में घुसा विशाल ट्रक बना जाम का कारण
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार को नो एंट्री में घुसा भारी वाहन जाम का कारण बन गया जिसकी वजह से दो मिनट की दूरी तय करने में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में यातायात पुलिस की चौकसी को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
हापुड़ में बुधवार को मेरठ तिराहा, तहसील चौपला पर वाहनों की लंबी कतार लगी गई। जबरदस्त जाम के झाम से लोग काफी परेशान हुए। इसी बीच एक विशाल ट्रक नो एंट्री में प्रवेश कर अंबेडकर तिराहा तक पहुंच गया जिसकी वजह से भयंकर जाम लग गया और और वाहनों की और लंबी कतार लग गई। ऐसे में यातायात पुलिस की कार्यशैली सवालों के कटघरे में है। जगह-जगह यातायात पुलिस तैनात रहती है जिसकी मुस्तैदी पर प्रश्न चिन्ह लगे हुए हैं।
मेरठ स्वीट्स से खरीदें भाजी बॉक्स, गिफ्ट हैम्पर, छप्पन भोग की थाल: 9760414343, 9897693627























