
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित रामा अस्पताल के पास गांव छिजारसी में ईंख के खेतों में 1 दिसंबर को लावारिस सूटकेस में एक महिला का सड़ी गली अवस्था में शव मिला था जिसका पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। जनपदीय स्वाट टीम व पिलखुवा थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दंपति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम अंकित पुत्र अमर सिंह निवासी नवादा कलां थाना सिंभावली जनपद हापुड़ है जिसकी पत्नी कलिस्ता उर्फ काली पुत्री जॉर्ज केरकेट्टा निवासी केरया कुडपानी थाना ठेठाइंगर जनपद सिमडेगा झारखंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका की पहचान सोनिया के रूप में की है जो झारखण्ड की रहने वाली थी। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन समेत तीन मोबाइल फोन, दो कैश मेमो बुक, वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को डूहरी कट के पास से दबोचा है।
गरीब परिवारों को बनाया निशाना:
गिरफ्तार किए गए अंकित ने बताया कि उसकी शादी काली से हुई है। काली का गांव और आसपास के इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर लोग रहते हैं। ऐसे में वहां काम व मजदूरी के लिए कम पैसे में लोग मिल जाते हैं। दंपति ने सोचा कि मोटी रकम कमाने के लिए सृष्टि एंटरप्राइजेज नाम से एक फर्म खोली जिसमें भोले-भाले परिवारों की लड़कियों को घर पर काम करने के लिए मेड के रूप में लाते और दिल्ली व आसपास के इलाकों में भेज देते और वहां से मोटी रकम वसूलते।
लड़कियों को नहीं देते थे पैसे:
आरोपी अंकित ने बताया कि वह अधिकतर लड़कियों को तो पैसे भी नहीं देते। वह उसकी पत्नी के गांव की रहने वाली एक मेड लाए। गीता और एक मेड को दिल्ली के रहने वाले जसवीर बजाज निवासी सविता विहार थाना विवेक विहार दिल्ली के यहां भेज दिया और इसके बदले आरोपी ने जसवीर बजाज से मोटी रकम वसूली। बाद में दोनों को बुला लिया जबकि गीता को ससुराल भेज दिया और दूसरी मेड को अपने पास रख लिया।
आरोपी को पसंद थी मेड सोनिया:
बता दें कि मृतका सोनिया पहले से ही उसके पास रह रही थी जो आरोपी को बहुत पसंद थी। ऐसे में एक और मेड उसके पास रहने लगी। पहले से ही शादीशुदा अंकित ने सोनिया से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की तो सोनिया ने मना कर दिया। ऐसे में उसने सोनिया के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब सोनिया ने इसका विरोध किया तो अंकित और उसकी पत्नी डर गए जिन्होंने सोनिया को डराया धमकाया। दूसरी मेड अपना मुंह ना खोले ऐसे में उसके सामने ही सोनिया की हत्या कर दी।
लाश के साथ दूसरी मेड का बनाया वीडियो:
दूसरी मेड अपना मुंह ना खोले उस पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने सोनिया की लाश के पास मेड की वीडियो बनाई और उसे जबरन स्वीकार कराया कि हत्या उसने की है।
दूसरी मेड के साथ भी किया रेप:
बाद में आरोपी ने दूसरी मेड के साथ भी रेप किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि उसने सोनिया का
शव सूटकेस में रखकर एक ऑटो को किराए पर लिया और छिजारसी टोल से आगे गाजियाबाद से मुरादाबाद को जाने वाले हाईवे के किनारे पहुंचे और रात के समय सूटकेस फेक कर फरार हो गए।
किराए के मकान दी वारदात:
आरोपी ने वारदात को अपने सिंभावली के गांव डहाना के यहां अंजाम दिया। बाद में जसवीर का दबाव बढ़ने पर उसने मेड को वापस दिल्ली भेज दिया। ब्लाइंड केस का पुलिस ने खुलासा करते हुए दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर




























