
हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला जनपद हापुड़ के गंगा एक्सप्रेसवे से सामने आया है जहां हाईवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर सवार एक युवक ने जानलेवा स्टंट किया जो दौड़ती गाड़ी की छत पर खड़ा हो गया। इस दौरान गाड़ी की खिड़की पर दोनों ओर युवक लटक गए। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार की रात जनपद हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां फर्राटा भर रही है। उन्हें में से एक गाड़ी में सवार कुछ युवक स्टंट करते हैं। एक तो हाथ में बोतल लेकर गाड़ी की छत पर चढ़ जाता है जबकि तीन युवक गाड़ी की खिड़की पर लटक जाते हैं। वीडियो वायरल हो रही है।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808































