चलती बाइक पर नौजवान को गोदी में बिठाकर किया स्टंट, कटा चालान












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। पुलिस की चेतावनी के बावजूद भी कुछ लोग लगातार नियमों को ठंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला शनिवार को सामने आया जब एक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ नौजवानों ने खुलेआम स्टंट किया। चलती बाइक पर एक नौजवान को गोद में बैठाया और जानलेवा स्टंट किया  जरा सा संतुलन बिगड़ने पर जान भी जा सकती थी। जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो उसने एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक का 26,500 रुपए का चालान कर दिया और जनपद वासियों से अपील की इस तरह की हरकत ना करें। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।

शनिवार को एक बाइक पर सवार कुछ लोग स्टंट करते हुए जा रहे थे। सबसे पीछे बैठे युवक ने एक नौजवान को अपनी गोद में बैठा लिया। इस तरह बाइक का संतुलन बिगड़ सकता था। हादसा भी हो सकता था जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक का चालान काट दिया।

“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!