
धौलाना तहसील की छत पर चढ़े व्यक्ति ने दी छलांग लगाने की धमकी
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद, संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील की छत पर गुरुवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पहुंच गया जिसने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को समझाया गया और उसे नीचे उतारा जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
धौलाना क्षेत्र के ग्राम बासतपुर निवासी व्यक्ति ने धौलाना तहसील परिसर में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति करीब 25 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार है।
गुरुवार को वह अचानक धौलाना तहसील पहुंच गया और भवन की ऊपरी मंजिल पर चढ़कर नीचे कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस और होमगार्ड मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। व्यक्ति ने छत पर बैठकर पेन और डायरी की मांग भी की। जानकारी मिलने पर तहसील के अधिवक्ता व पुलिस मौके पर पहुंचे और धैर्यपूर्वक उससे बातचीत की और उसे नीचे उतारा।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































