
संघ के शताब्दी वर्ष पर हुआ प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जिले के सिंभावली स्थित किसान डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त एक भव्य प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए सह प्रांत प्रचारक आनन्द कुमार ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की संघर्षमय जीवन गाथा और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे प्राचीन संस्कृति भारत की है हमारी संस्कृति में नदिया केवल जल का स्त्रोत नहीं है वह हमारे लिए पूजनीय है। धरती माता, पर्वत, प्रकृति, गाय माता आदि हमारे लिए पूजनीय हैं।
संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण करना है। पंच परिवर्तन’ की व्याख्या करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सामाजिक समरसता आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, पानी का दुरुपयोग रोकें।
कार्यक्रम के अध्यक्ष गौ दर्शनधाम बृजघाट के प्रमुख श्री श्री जगद्गुरु संतोषी जी महाराज ने गाय की महिमा का वर्णन करते हुए सभी गौरक्षा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उन्नत किसान श्रद्धानंद ने पॉलीहाउस, जैविक खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
मंच पर जिला संघचालक उपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सह संपर्क प्रमुख विरेन्द्र सिंह ने किया। अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता ने प्रमुख जनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग बौद्धिक प्रमुख पंकज कुमार, विभाग प्रचारक विनीत कौशल, जिला प्रचारक विवेक, जिला कार्यवाह पंकज सिंह, जिला सम्पर्क प्रमुख विजय कुमार, जिला प्रचार प्रमुख उत्तम सिंह, मनोज कुमार, विनय आर्य आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

































