हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लूट व चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र तीन साजिश कर्ताओं को धौलाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 चोरी के मोबाइल, दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि मोबाइल चोरों व लुटेरों के एक गैंग के खिचरा अड्डे पर एकत्र होने तथा लूट व चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों की योजना बनाने की जानकारी धौलाना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने दरोगा प्रेमराज सिंह पुष्कर की अगुवाई में एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने मंगलवार की तड़के खिचरा अड्डे के सामने बदमाशों के ठिकाने पर छापा मारा और तीन बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल, दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए है। आरोपी जनपद बुलंदशहर के गांव तिल की मढैया का संजीव पेंटर व दीपक तथा गांव जोखाबाद का वरुण पांडे है। तमंचे व कारतसू संजीव व दीपक से मिले है। पुलिस ने दावा किया है कि वह उक्त बदमाशों की गिरफ्तारी से एक बड़ी वारदात टल गई।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























