हाईटेंशन तार गिरने से पिकअप में लगी जबरदस्त आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जरौठी रोड पर बीती रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब सड़क पर खड़ी एक पिकअप पर हाई टेंशन तार टूट कर गिर गया जिसकी वजह से चिंगारी निकली और तेज धमाका हुआ। आनन फानन में लोग इकट्ठा हुए और देखा कि गाड़ी आग का गोला बन चुकी है जिसके बाद लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। वहीं लोगों को डर था कि ईंधन का टैंक कहीं फट न जाए।
बुधवार की रात को जरोठी रोड पर स्थित कंसल फ्लोर मिल के पास खड़ी एक पिकअप पर हाई टेंशन तार टूट कर गिर गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इस दौरान गाड़ी आग की भेंट चढ़ गई। धमाका इतना जोरदार था कि लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। इस दौरान लाखों का नुकसान हो गया।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित






























