सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब












सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों का सैलाब शिवालयों की ओर उमड़ पड़ा और जनपद हापुड़ का शहरी व ग्रामीण इलाके हर-हर महादेव के उद्‌घोष से गूंज उठा। जिधर भी नजर दौडाई शिव भक्त नंगे पैर पूजा सामग्री के साथ शिवालयों की ओर दौड़ते नजर आए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुलिस व प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए और शिवालयों पर पुलिस बल तैनात किया गया और सफाई व्यवस्था का इंतजाम किया गया।
जनपद हापुड़ के गांव सबली, छपकौली, दत्तियाना तथा गढ़मुक्तेश्वर के मुक्तेश्वर महादेव व कल्याणेश्वर, गांव असरा के महादेव शिवालय आदि पर सोमवार की भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरु हो गया। भक्तों ने भगवान भोले का दूध व जल मिश्रित जल से महादेव का जलाभिषेक किया और परिवार के निरोगी रहने तथा सुख-समृध्दि की कामना की।
हायुड़ के नजदीक के गांव सबली के प्राचीन शिव मंदिर तथा छपकोली के श्री श्यामेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक करने हेतु सावन माह के दूसरे सोमवार को भक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पिछले रिकार्ड टूट गए।छपकौली के शिव मंदिर पर भक्तो की तो मीलों लम्बी लाइन लगा गई। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र शर्मा व थाना बाबूगढ़ प्रभारी महेंद्र सिंह आदि ने मंदिरों का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस बल को जरुरी दिशा निर्देश दिए।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!