महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब










महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को बड़े ही आदर और श्रद्धा के साथ मनाया गया और पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।
महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भगवान भोले का जल से अभिषेक किया और भोले के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।श्रध्दालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान किया और बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों पर गंगाजल के मिश्रित जल से स्नान किया और व्रत रखा।रविवार को भोर होते ही श्रद्धालु पूजन सामग्री तथा दूध मिश्रित जल के साथ देवालयों की ओर उमड़ पड़े और गढ़मुक्तेश्वर के मुक्तेश्वर महादेव, कल्याणेश्वर महादेव, दत्तियाना के भूतों वाला मंदिर, गांव छपकौली के श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर, सबली के प्राचीन शिव मंदिर तथा गांव दहपा के शिव मंदिर में भोले का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ पड़ा कि पंक्ति में लगे श्रद्धालुओं को अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा।
इसके अतिरिक्त हरिद्वार व बृजघाट से गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों ने भी बड़े ही आदर के साथ महादेव का जलाभिषेक किया।महाशिवरात्रि पर मंदिरों के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने मंदिरों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।बृजघाट से लेकर जनपद के सभी मार्गो पर पुलिस की कडी सुरक्षा रही।

घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||








  • Related Posts

    सीबीएसई की सलाह, परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे

    🔊 Listen to this सीबीएसई की सलाह, परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 17…

    Read more

    संत कृपाल सिंह महाराज के प्रकाश पर्व मनाया

    🔊 Listen to this संत कृपाल सिंह महाराज के प्रकाश पर्व मनायाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):सावन कृपाल रूहानी मिशन के आव्हान पर रविवार को हापुड के राजिन्दर आश्रम अच्छेजा सेन्टर पर सन्त…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीबीएसई की सलाह, परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे

    सीबीएसई की सलाह, परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे

    संत कृपाल सिंह महाराज के प्रकाश पर्व मनाया

    संत कृपाल सिंह महाराज के प्रकाश पर्व मनाया

    हिंदुओं ने लिया एक जुटता का संकल्प

    हिंदुओं ने लिया एक जुटता का संकल्प

    गंगा एक्सप्रेस वे पर अक्टूबर से सफर शुरु

    गंगा एक्सप्रेस वे पर अक्टूबर से सफर शुरु

    प्रवेश पत्र भूल गए, तब भी दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा

    प्रवेश पत्र भूल गए, तब भी दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा

    बछलौता रोड पर सबसे बड़ी अवैध प्लाटिंग

    बछलौता रोड पर सबसे बड़ी अवैध प्लाटिंग
    error: Content is protected !!