“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन”

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड निज़ामपुर बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई।
इस अवसर पर कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को परिपक्व विचारों के साथ सही मार्ग चुनने, समाज और देश के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी और उन्हें आत्मविश्वास सच्चाई और मेहनत के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
विद्यालय की शिक्षकों रुक्मणी चौधरी ,दीपक शर्मा, शिवानी त्यागी, खुशी एवं अदिति वर्मा ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में स्मृति-चिह्न प्रदान कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर विद्यार्थियों की आँखें नम थीं, लेकिन उनके चेहरे पर भविष्य के नए सपनों की चमक साफ़ दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षकों का पूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रुक्मणी चौधरी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन”

हापुड़ के दिल्ली रोड निज़ामपुर बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई।
इस अवसर पर कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को परिपक्व विचारों के साथ सही मार्ग चुनने, समाज और देश के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी और उन्हें आत्मविश्वास सच्चाई और मेहनत के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
विद्यालय की शिक्षकों रुक्मणी चौधरी ,दीपक शर्मा, शिवानी त्यागी, खुशी एवं अदिति वर्मा ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में स्मृति-चिह्न प्रदान कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर विद्यार्थियों की आँखें नम थीं, लेकिन उनके चेहरे पर भविष्य के नए सपनों की चमक साफ़ दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षकों का पूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रुक्मणी चौधरी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • Related Posts

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    🔊 Listen to this निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर में एक अस्पताल का निर्माण हो रहा है जहां…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

    एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

    एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

    एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

    error: Content is protected !!