
जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के मद्देजर जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी से श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। उद्घोष के साथ श्रद्धालु हरिद्वार के लिए रवाना हुए जो महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबूगढ़ में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर छपकौली में जल चढ़ाकर भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे।
महाशिवरात्रि को देखते हुए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। ऐसे में बाबूगढ़ छावनी से श्रद्धालु हरिद्वार जल लेने के लिए रवाना हुए जिसमें महिला, बच्चे, बुजुर्ग भी शामिल थे जो हरिद्वार से जल लाकर गांव छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे।
























