15 श्याम प्रेमियों का दल खाटू श्याम के लिए पदयात्रा पर निकला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री खाटू श्याम सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में रविवार को 15 श्याम प्रेमियों का एक जत्था हापुड़ से खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के लिए पद यात्रा पर रवाना हुआ। हापुड़ के खाटू श्याम मंदिर से खाटू श्याम बाबा की जय के उद्घोष के साथ संकीर्तन करते हुए यह जत्था प्रारंभ हुआ। जगह-जगह जत्थे में शामिल श्याम प्रेमियों सचिन कुमार गुप्ता, अमित यादव, पिंटू कुमार सोमवीर आदि का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्याम प्रेमियों का यह दल करीब एक सप्ताह बाद खाटू श्याम मंदिर राजस्थान पहुंचेगा और बाबा के 1100 निशान अर्पित करेंगा।
समिति के संस्थापक प्रोफेसर सचिन कुमार ने बताया कि पद यात्रा से पूर्व शनिवार की रात को खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन किया गया। समिति गरीब कन्याओं का विवाह तथा गरीब बच्चों का पढ़ाई में यथा सम्भव सहयोग करती है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483



























