
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): हापुड़ के चाहकमाल बस्ती में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिंदुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 स्वामी सहजानंद पुरी जी महाराज अनमोल आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार, नरेश विकल क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, कन्हैयालाल संस्थापक नेह नीड फाउंडेशन बृजघाट, अखिलेश गुरु हापुड़, ज्योतिष आचार्य यश त्यागी, एडवोकेट आशीष जिंदल आदि शामिल हुए। कार्यक्रम में आह्वान किया कि कोई भी जाति के नाम पर ना बंटे, हिंदू एक है और एक रहेंगे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

































