
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा में आगामी 21 से 23 नवम्बर तक भव्य धार्मिक आयोजन “अपने अपने घर राम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रामलीला मैदान, पिलखुवा में संपन्न होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि व वक्ता डॉ. कुमार विश्वास श्रद्धालुओं के बीच श्रीराम कथा का वाचन करेंगे।
नगर के श्रद्धालुओं व भक्तों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार तीनों दिन कथा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अध्यक्ष विभु बंसल ने कहा कि
“पिलखुवा की पवित्र धरती पर पिलखुवा के पुत्र की आवाज में श्रीराम कथा का आयोजन हमारा सौभाग्य है। डॉ. कुमार विश्वास जैसे पिलखुवा के विद्वान और लोकप्रिय वक्ता के माध्यम से नगरवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर मिलेगा।”
नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रेस वार्ता में बीजेपी नगर अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी सदस्य प्रदीप तेवतिया सुशील तोमर सचिन पुंडीर समाज से पुनीत गुप्ता अजीत चौधरी सतीश वर्धन, अखिलेश मित्तल आदि रहे।
































