
गौ संरक्षण के लिए पिलखुवा में बनेगी गौशाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आवारा गौवंश संरक्षण के लिए हैंडलूम नगरी पिलखुवा में गौशाला का निर्माण, कराया जाएगा। यह निर्माण नगर पालिका पिलखुवा कराएगी। अधिशासी अधिकारी पिलखुवा इन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पिलखुवा के मौहल्ला बजरंगपुरी में 42 सौ वर्ग मीटर में गोशाला का निर्माण होगा। इसके लिए नगर पालिका ने शासन को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भेजा है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद गोशाला का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
मोहल्ला बजरंगपुरी में नगर पालिका की 12 बीघा जमीन है। जिसमें 42 सौ वर्ग मीटर में गौशाला बनने से निराश्रित पशुओं से छुटकारा मिलेगा और खेतों में खड़ी किसानों की फसल खराब होने से बचेगी। गौशाला बनाने के लिए लोगों ने नगर पालिका से लंबे समय से मांग की थीं।
लोगों का मानना है कि गौशाला का निर्माण होने से निराश्रित पशुओं से होने वाले सड़क हादसों में कमी आएगी। सड़क पर होने के चलते वाहन चालक गिर कर गंभीर रुप से घायल हो जाते है। वहीं कुछ को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।
गोशाला में 500 गोवंशों की होगी क्षमताः मोहल्ला बजरंगपुरी में गौशाला का निर्माण 500 गोवंशों को रखने की क्षमता से किया जाएगा। इस दौरान उसमें हरे चारा रखने के लिए एक बड़ा कमरा बनाया जाएगा। जिसमें आपातकालीन स्थिति में आठ दिन तक चारे की व्यवस्था रहेगी। वहीं गोवंशों के लिए अन्य सुविधा भी मौजूद रहेगी।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























