हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एचपी (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) की गुरुकृपा एजेंसी के कार्यालय को सील कर दिया गया है. इसके साथ ही पिलखुवा के बागड़पुर में स्थित गैस गोदाम पर भी विभाग के अधिकारियों ने सीलिंग की कार्रवाई की है.
बता दें कि हाल ही में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंडी रोड स्थित एक मकान में चोरी हुई थी जिसकी जांच के लिए पुलिस घर पहुंची तो घर में बड़ी संख्या में सिलेंडर मिलने से पुलिस सकते में आ गई और उसने मामले की सूचना पूर्ति विभाग को दी. पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार घर में 65 सिलेंडर मिले. बताया जा रहा है कि हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित गुरुकृपा एजेंसी के कार्यालय की मैनेजर मेघा चौधरी अवैध तरीके से सिलेंडरों यहां रखे हुए थे. मेघा अपने घर के सामने मौजूद गोदाम का इस्तेमाल किस उद्देश्य से कर रही थी इसकी जांच जारी है. पूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जगन्नाथ राणा ने रविवार की देर शाम मामले में कार्रवाई करते हुए गोदाम और गुरुकृपा एजेंसी को सील कर दिया.
अब एक फोन पर कराएं घर बैठे फर्नीचर का काम : 9582002050


























