
👁 0 views Views
बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम हुआ घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली थाना क्षेत्र के रझैडा गांव के नफीश ने बताया कि दस दिसंबर की सुबह चार साल का बेटा आरहान अपने घर के बाहर धूप में खड़ा था। तभी सैना गांव का समीर बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए लाया और बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। बेटे का कपड़ा बाइक में फंस गया और समीर ने अपनी बाइक नहीं रोकी। बेटा बाइक के साथ काफी दूर तक घसीटता रहा। दुर्घटना में बच्चा गंभीर घायल हो गया। उसका मेरठ में ईलाज चल रहा है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867




























