
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में टोल टैक्स के पास हाईवे किनारे रखे पत्थरों की चपेट में आने से रविवार को बाइक सवार चार वर्षीय बालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
कुछ लोगों ने सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ है जिसकी चपेट में रविवार को एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार चार वर्षीय बालक भी हादसे के दौरान घायल हो गया जिसे उपचार के लिए राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926



























