
चार फीट लम्बे रेट स्नेक सांप को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में शुक्रवार को एक घर के बाहर रेट स्नेक सांप निकला आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने टीम का गठन किया सूचना पाकर वनकर्मी भारत और नितेश मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद चार फीट लंबे अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला शुक्रवार का है जब एक घर के बाहर अचानक रेट स्नेक सांप निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे जिसने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























