
माता रानी के आठे पंखे के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में माता रानी के “आठे पंखा” का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और भक्तों ने पूरे भक्ति भाव से कार्यक्रम का आनंद लिया।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में आयोजित इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। यात्रा बछलौता रोड से प्रारंभ होकर चंडी मंदिर पर संपन्न हुई, जिसमें पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराया गया।
पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने उत्कृष्ट व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन के लिए कोतवाल मुनेश प्रताप को सम्मानित किया।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
































