
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फसलों के नुकसान के सर्वे हेतु पांच सदस्यीय टीम गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बाढ़ आने से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। ऐसे में बीमित किसानों की फसलों की क्षति की भरपाई के लिए आंकलन होगा जिसके लिए लेखपालों की टीम गठित की गई है। यह टीम फसलों के नुकसान का सर्वे करेगी। एसडीएम श्रीराम कुमार यादव ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित फसलों के नुकसान का आंकलन करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। पांच सदस्यीय टीम लगाई गई है। सर्वे रिपोर्ट आने पर प्रभावित फसलों की असली तस्वीर सामने आ जाएगी। तहसील गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में इन दिनों बाढ़ आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























