
👁 0 views Views
बिजली चोरी करने वाले पांच उपभोक्ताओं पर लगाया 5 लाख का जुर्माना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में लाइन लॉस की शिकायत के बाद बिजली चोरों के खिलाफ ऊर्जा निगम का अभियान लगातार जारी है। ऊर्जा निगम की टीम ने एसडीओ अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में पांच स्थानों पर छापा मारा। सीधे तार से कनेक्शन लगाकर बिजली चोरी करते हुए उपभोक्ताओं को पकड़ा गया। पांच उपभोक्ताओं पर 5 लाख का जुर्माना ठोका गया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































