हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे-9 पर एक चलता कैंटर आग का गोला बन गया। कैंटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जो मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है किकैंटर में बर्तन भरे हुए थे। आग लगने पर कैंटर चालक व क्लीनर ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। जब तक आग को बुझाया गया, तब तक कैंटर जलकर राख हो चुका था।मामला जनपद हापुड जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे-9 टोल प्लाजा से दो सौ मीटर दूरी का है जहां मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रहे एक कैंटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कैंटर एक्सप्रेस वे पर ही धू-धू कर जलने लगा।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी अभिनव पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि हाइवे 9 पर बर्तन से भरे हुए कैंटर में अचानक शार्ट शर्किट से आग लग गई थी जिसकी सूचना प्राप्त होते ही पेट्रोलिंग कर रही कार मौके पर पहुँची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।




























