
किशोरी का फर्जी इंस्टा अकाउंट बना किया ब्लैकमेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले के व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक नाबालिका की फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं आरोपी लगातार रुपयों की मांग कर रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव सरूरपुर निवासी अल्तमस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक युवक ने आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन कक्षा 11 में पढ़ती है जिसके नाम से एक आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बना दिया और उसकी बहन की फोटो पोस्ट कर आपत्तिजनक कमेंट किया जा रहे हैं। आरोपी लगातार रुपयों की मांग कर रहा है। पीड़ित पक्ष एसपी के पास पहुंचा जिसके बाद कप्तान के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























