
नशेड़ी ने पड़ोसी के घर में घुसकर महिला के साथ की अभद्रता, विरोध करने पर मारी ईंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा में गुरुवार को गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब पीकर पड़ोसी घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की और गाली-गलौज किया। बताया जा रहा है कि महिला का पति घर में मौजूद नहीं था। आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान आरोपी ने महिला के सिर में जोर से ईट फेंक कर मारी। ईंट लगते ही महिला लहूलुहान हो गई जो मौके पर बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रमेश कुमार के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




























