
लोधीपुर तक 55 लाख की लागत से बनेगा नाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एलएन रोड पर जल निकासी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे ने नगरपालिका के निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई और उनके साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने गढ़ रोड की तरफ पानी की निकासी न करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यहां जलभराव से तभी निजात मिलेगी जब लोधीपुर तक नाला बनेगा। इसके बाद डीएम के आदेश पर अब लोधीपुर गांव तक 650 मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा जिसमें 55 लाख रुपए की लागत आएगी।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























