एक करोड़ की लागत से होगा एक दर्जन सड़कों का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पिछले कई वर्षों से टूटी सड़कों का निर्माण जल्द ही किया जाएगा जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन राकेश बजरंगी ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत पालिका को क्षेत्र में टूटी सड़कों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए धनराशि मिली है जिसमें गढ़ की 12 सड़कों का निर्माण किया जाना है। करीब 1 करोड़ रुपए से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है। जल्द ही वर्क आर्डर होगा जिसके बाद कार्य शुरू होगा। इसके अलावा नक्का कुआँ रोड पर 15 लाख 21 हजार रुपए से गौशाला में शेड का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































