कार सवार हथियारों से लैस एक दर्जन बदमाशों ने बस रुकवाकर की मारपीट










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो कारों में सवार हथियारों से लैस करीब एक दर्जन बदमाशों ने एक प्राइवेट बस को रोककर जमकर तोड़फोड़ की और बस चालक व क्लीनर को पीटा। साथ ही चालक से दस हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जनपद बुलंदशहर के स्याना निवासी आरिफ चौधरी की गढ़ दिल्ली रोड पर बस चलती है जिसकी एक बस पर सलमान निवासी लखीमपुर खीरी चालक के रूप में तथा एजाज निवासी स्याना बुलंदशहर क्लीनर के रूप में तैनात हैं जो सोमवार की देर रात यात्रियों को घर से दिल्ली की ओर लेकर जा रहे थे। जैसे ही बस कुचेसर चौपला के पास पहुंची तो दो कारों में सवार होकर आए करीब 12 बदमाशों ने बस को रुकवा लिया और चालक व क्लीनर के साथ मारपीट की। साथ ही 10,000 रुपए लूट लिए और फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने बस के शीशों को तोड़ दिया जिससे यात्री घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!