
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज के लालच में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।हत्यारोपी गांव लुखराडा का सुमित कुमार है।






















